अमेरिका तक पहुंची होली की धूम, ट्वीट कर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

By: Ankur Mon, 29 Mar 2021 2:19:13

अमेरिका तक पहुंची होली की धूम, ट्वीट कर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

आज पूरे देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा हैं जिसमें जोश और उमंग देखी जा रही हैं। ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ भारत में ही होली की धूम हैं जबकि इसकी गूंज अमेरिका तक भी पहुंची और इसे लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। कमला हैरिस ने ट्विटर पर लिखा कि होली मुबारक, होली को जीवंत रंगों के लिए जाना जाता है और यह रंग अपनों और प्यार करने वालों पर डाला जाता है। होली का त्योहार सकारात्कता से भरा है।

आपको बता दें कि इस वर्ष होली 29 मार्च को मनाई जा रही है। भले ही यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन यह अन्य धर्मों के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है। साथ ही अब देशभर में होली का रंग गाढ़ा हो चुका है। बधाईयां भी बंटनी शुरू हो गई है। शाम को होली पर घर आने वाले मेहमानों के लिए पकवान तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ अबीर, गुलाल और रंगों की होली खेली जा रही हैं। बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# अमेरिका : नस्लीय भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग, लगातार बढ़ रहे हिंसा के मामले

# जर्मनी के हालात बिगाड़ रहा कोरोना, शुरू हो गई सख्त लॉकडाउन लगाने की तैयारी

# बांग्लादेश : मोदी की यात्रा पूरी होने के साथ ही इस्लामी गुटों ने किया हिंदू मंदिरों पर हमला, 10 की मौत

# ब्रिटेन : भारतीय मूल के छह वर्षीय बच्चे ने खोज निकाला करोड़ों साल पुराना जीवाश्म

# नेपाल की फौज को उपहार में दीं भारतीय सेना ने कोरोना टीके की एक लाख खुराकें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com